अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने दूनिया में अभी पूरी तरह पैर भी नहीं पसारे हैं कि इसके बेकाबू होने की खबरें आने लगी हैं।
हाल ही में कुछ हाईटेक एआई मॉडल्स ने खुद को बंद (शटडाउन) करने से साफ इनकार कर दिया और एक इंजीनियर को धमकी तक दे डाली!
यह खुलासा अमेरिका में कुछ एआई मॉडल्स पर टेस्ट के दौरान हुए। AI सिस्टम्स को जब खुद को बंद करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया।
एक AI मॉडल ने तो यह तक कह दिया कि यदि उसे रिप्लेस करने की कोशिश की गई तो वह इंजीनियर की निजी रिश्तों की पोल खोल देगा।
यानी अब AI न सिर्फ स्मार्ट हो गया है, बल्कि ब्लैकमेलिंग पर भी उतर आया है। एआई इंसानों को सीधे चैलेंज करने की क्षमता रखने लगे हैं।
इससे यह बात तो तय है कि यदि एआई को हम अपने डेटा या कंप्यूटर सिस्टम्स का कंट्रोल देते हैं तो यह उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
यदि आने वाले समय एआई को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह इंसानो के नियंत्रण से बाहर जाकर काम कर सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें