अमर उजाला
Sat, 31 August 2024
भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस मुहैया कराई है।
इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लॉन्च किया है।
इसके जरिये एक दिन में 5,000 रुपये और एक महीने में अधिकतम 15,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है।
यूपीआई की इस नई सुविधा को अपने मोबाइल में एक्टिवेट करके आप अपने यूपीआई में पांच व्यक्तियों को जोड़ पाएंगे।
इसका फायदा यह होगा कि जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है वो भी किसी दूसरे के अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे।
यूपीआई सर्किल में दो तरह के यूजर होंगे। पहला प्राइमरी और दूसरा सेकंडरी। सेकंडरी यूजर को पूर्ण और आंशिक भुगतान की सुविधा होगी।
पूर्ण भुगतान की सुविधा में सेंडरी यूजर को एक सीमा तक भुगतान करने के लिए प्राइमरी यूजर यानी बैंक में खाता रखने वाले से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
आंशिक भुगतान की सुविधा वाले सेकंडरी यूजर का भुगतान तब तक पूरा नहीं होगा जब तक प्राइमरी यूजर उसे मंजूरी नहीं देता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें