अमर उजाला
Fri, 4 October 2024
स्टॉक से मोटी कमाई का लालच लोगों को काफी महंगा पड़ रहा है।
मुंबई के एक आईटी प्रोफेशनल को ठगों ने 1.6 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
पीड़ित ने शेयर मार्केट से हाई रिटर्न का विज्ञापन देखा था, उसके बाद उन्होंने एड पर क्लिक किया।
उसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया गया और बैंक अकाउंट, पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी मांगी गई।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस ग्रुप में पहले से ही करीब 125 मेंबर थे जो अपनी सफलता की कहानी ग्रुप में शेयर कर रहे थे।
ठगों ने पीड़ित से एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग अकाउंट में 1.6 करोड़ रुपये जमा करवाए।
पीड़ित ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तब पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप ऐसे विज्ञापन के चक्कर में ना पड़ें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें