अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
कई बार शहर या गांव के कुछ इलाकों में अच्छा इंटरनेट स्पीड नहीं आता। ऐसे में कई काम करने में परेशानी होती है।
लेकिन एक अमेरिकी शख्स ने इससे निपटने के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।
मिशिगन में रहने वाले इस शख्स ने घर में स्लो इंटरनेट स्पीड के वजह से खुद की ब्रॉडबैंड कंपनी खड़ी कर डाली।
उसके इलाके में केवल 1.5Mbps की स्पीड से इंटरनेट आता था। कंपनी हाई स्पीड के लिए 50,000 डॉलर तक चार्ज करती थी।
लेकिन अब वह खुद की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू करके 70 से ज्यादा ग्राहक जोड़ चुका है।
मिशिगन की सरकार ने इससे प्रभावित होकर उसे 2.6 मिलियन डॉलर की राशि नेटवर्क एक्सपैंड करने के लिए दी है।
इस राशि में वह 400 से ज्यादा घरों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दे सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें