दुश्मन ड्रोन को सीमा पर ही ढेर करेगा स्वदेशी ‘कवच’

अमर उजाला

Tue, 30 September 2025

Image Credit : AI

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ के दो बीटेक छात्रों ने ‘‘कवच’’ नाम का एंटी-ड्रोन सिस्टम पेश किया है। यह सिस्टम दुश्मन देशों के ड्रोन को भारत की सीमा पर ही गिरा देगा।

Image Credit : AI

एंटी ड्रोन सिस्टम को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसकी मौजूदा रेंज लगभग 600 मीटर एक तरफ यानी 1200 मीटर तक है।

Image Credit : AI

जमीन से 1500 फुट ऊपर उड़ने वाले ड्रोन भी इस जैमर से नहीं बच पाएंगे। यह ड्रोन के सिग्नल को रोक कर उन्हें नीचे गिरा देता है।

Image Credit : AI

एमआईईटी के छात्र मनोहर कुशवाहा और दीक्षांत कुमार ने इसे एक हैकाथॉन प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था। बाद में इसे ‘‘कवच’’ के रूप में तैयार किया।

Image Credit : एआई

जनवरी 2025 में इसकी पहली यूनिट सेना को सौंप दी गई थी। दूसरी यूनिट पंजाब के पटियाला रेजिमेंट 77 को भी दी गई है।

Image Credit : ANI

यह सिस्टम एक वर्चुअल डोम तैयार करता है। इसके अंदर प्रवेश करने वाले किसी भी ड्रोन का सिग्नल ब्लॉक हो जाता है। इसे सेना ने भी पसंद किया है।

Image Credit : AI

‘‘कवच’’ को 2.4 GHz फ्रीक्वेंसी पर तैयार किया गया है। मनोहर और दीक्षांत ने इसे सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया है और अब यह ड्रोन हमलों से बचाव का अहम हथियार बन रहा है।

Image Credit : AI

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More