Jio, Vi, Airtel: 28 दिन नहीं, पूरे एक महीने की वैधता वाले प्लान

अमर उजाला

Wed, 9 October 2024

Image Credit : FREEPIK

आमतौर पर इन कंपनियों के पास अधिकतर प्लान 28 दिनों वाले ही हैं लेकिन कुछ प्लान एक महीने की वैधता वाले भी हैं।

Image Credit : Adobe Stock

इन प्लान के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वीआई के मासिक प्लान के बारे में बताएंगे।

Image Credit : Adobe Stock

जियो का मासिक प्लान

जियो के पास एक 319 रुपये का प्लान है जिसमें एक महीने की वैधता मिलती है यानी आपके 1 तारीख को रिचार्ज कराया है तो अगले महीने 1 तारीख को ही रिचार्ज कराना होगा।

Image Credit : JIO

इसमें आपको 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

Image Credit : अमर उजाला

एयरटेल का मासिक प्लान

Airtel के पास एक 379 रुपये का प्लान है जिसमें रोज 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

Image Credit : AIRTEL

इस प्लान के साथ 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Image Credit : Adobe Stock

वोडा-आइडिया का मासिक प्लान

Vi का मासिक प्लान 218 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कुल 3GB डाटा, और 300 SMS मिलते हैं।

Image Credit : VI

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More