अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
आजकल कंपनियां AI को बहुत महत्व दे रही हैं। हर क्षेत्र में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है।
हालांकि, इस टेक्नोलॉजी का पूरा फायदा उठाने के लिए भारत में कंपनियों को सही टैलेंट नहीं मिल रहा है।
जॉब नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।
कंपनियों को AI टैलेंट और उससे जुड़े हुनर वाले लोग नहीं मिल पा रहे हैं, जो एक बड़ी परेशानी बनी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में तकनीकी, सॉफ्टवेयर विकास और एआई से जुड़ें टैलेंट की भारी कमी है।
रोजगार के लिए योग्य उम्मीदवारों की यह कमी से चलते कंपनियां सिलेक्टिव भर्ती करने का तरीका अपना रही हैं।
सिलेक्टिव भर्ती जरूरतों के लिहाज से उपयुक्त गुणों वाले सही लोगों की नियुक्ति और चयन की प्रक्रिया है।
एआई टूल पर काम करने वाले हुनरमंद कर्मचारियों की कमी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें