अमर उजाला
Mon, 18 August 2025
आज इंटरनेट की दुनिया में YouTube का नाम हर किसी की ज़ुबान पर है। ये लाखों लोगों की कमाई का जरिया है।
आइए जाते हैं ये पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म एक दिन में कितनी कमाई करता है।
यूट्यूब का बिज़नेस मॉडल सीधा है, यह वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों (Ads) से पैसा कमाता है।
कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रचार करने के लिए यूट्यूब को पैसे देती हैं। यूट्यूब उस पैसे का कुछ हिस्सा कंटेंट क्रिएटर्स को बांट देता है।
Alphabet Inc. (गूगल की पैरेंट कंपनी) हर तिमाही अपनी कमाई के आंकड़े जारी करती है।
2024 की रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूब ने सालभर में लगभग 31 अरब डॉलर (करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की।
यूट्यूब की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कंटेंट क्रिएटर्स से भी आता है। यूट्यूब विज्ञापनों से होने वाली कमाई का लगभग 55% क्रिएटर को देता है और 45% अपने पास रखता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें