अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
YouTube दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक साल में YouTube की कमाई लगभग कितनी होती है।
YouTube ने हाल ही में अपनी वार्षिक कमाई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि 2024 में कंपनी ने विज्ञापन से $36.2 बिलियन (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की।
यह राजस्व केवल विज्ञापन बिक्री से आया है और इसमें YouTube Premium और YouTube TV की सदस्यता से होने वाली आय शामिल नहीं है।
2024 की अंतिम तिमाही में YouTube ने $10.473 बिलियन की कमाई की, जो किसी एक तिमाही में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी विज्ञापन आय है।
YouTube के लिए यह एक ऐतिहासिक साल रहा, लेकिन यूजर्स इस बात से ज्यादा हैरान नहीं हैं क्योंकि विज्ञापन साल-दर-साल और अधिक आक्रामक होते जा रहे हैं।
हाल ही में कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें एक घंटे तक के बिना स्किप किए जाने वाले विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिससे मजबूरन कई लोग YouTube Premium लेने पर विचार कर रहे हैं।
नवंबर 2023 में YouTube ने ऐड-ब्लॉकर पर नकेल कसनी शुरू कर दी थी।
कई यूजर्स को चेतावनी संदेश दिखाया गया कि यदि वे ऐड-ब्लॉकर को बंद नहीं करते तो उन्हें वीडियो देखने नहीं दिया जाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें