अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
आज की डिजिटल दुनिया में इंटरनेट कामकाज, शिक्षा, बैंकिंग और मनोरंजन की रीढ़ बन चुका है। लेकिन कई बार पूरा शहर अचानक इंटरनेट से कट जाता है।
इंटरनेट का नेटवर्क फाइबर ऑप्टिक केबल्स पर चलता है। ये जमीन या समुद्र के नीचे बिछी होती हैं और डेटा ट्रांसफर करती हैं। इनके खराब या कटने पर पूरा इलाका इंटरनेट से कट सकता है।
कई बार सरकारें सुरक्षा कारणों से इंटरनेट शटडाउन करती हैं। चुनाव, बड़े त्योहार या विरोध-प्रदर्शन के समय अफवाहें रोकने के लिए यह कदम उठाया जाता है। तकनीकी खराबी या साइबर अटैक भी बड़ा कारण है।
इंटरनेट शटडाउन करने के लिए IP Blocking (वेबसाइट या सर्विस का एक्सेस ब्लॉक करना) या Kill Switch से पूरे शहर का इंटरनेट एक्सेस बंद किया जाता है।
इंटरनेट बंद होने से ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल क्लास जैसी सेवाएं रुक जाती हैं और इमरजेंसी सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही व्यापार को भारी नुकसान पहुंचता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट पूरी तरह बंद करने के बजाय आंशिक रोक बेहतर है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें