अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
GPay ने अपने करोड़ों लोगों को तगड़ा झटका दिया है। गूगल ने कहा है कि वह अब बिल पेमेंट के लिए एक्स्ट्रा पैसे लेगा।
अब तक गूगल पे अपनी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने कुछ ट्रांजेक्शन पर उपयोगकर्ताओं से प्रोसेसिंग फीस लेने शुरू कर दिया है।
Google Pay ने उन उपयोगकर्ताओं से 'प्रोसेसिंग फीस' लेना शुरू कर दिया है, जो गैस और बिजली बिल जैसे भुगतानों के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें कि PhonePe और Paytm भी बिल भुगतान, रिचार्ज और अन्य सेवाओं के लिए इसी तरह का शुल्क लेते हैं।
यह शुल्क लेन-देन राशि का 0.5% से 1% तक हो सकता है। इस प्रोसेसिंग फीस पर उत्पाद एवं सेवा कर (GST) भी लिया जा रहा है।
जब कोई Google Pay यूजर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए बिल का भुगतान करता है, तो यह शुल्क कुल बिल राशि में जुड़ जाता है, हालांकि UPI से करने पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं है।
प्रोसेसिंग फीस, यानी सुविधा शुल्क बिल राशि सहित कई मानदंडों के आधार पर अलग-अलग होती है।
गूगल पे के मुताबिक, बिल का भुगतान करने से पहले आप बिल की राशि के साथ अगल से लिए जाने वाले प्रोसेसिंग फीस को देख सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें