अमर उजाला
Wed, 12 April 2023
अरबपति एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक और रोलरकोस्टर जैसा है।
मस्क ने यह भी कहा कि अगर उन्हें सही व्यक्ति मिल गया तो वे कंपनी को बेच देंगे। एलन मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही।
बता दें कि हाल ही में मस्क ने फ्री ब्लू टिक को हटाने की तारीख का एलान किया है, जिसको लेकर मस्क को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं।
टेस्ला के सीईओ की स्थिति पिछले कई महीनों से काफी तनावपूर्ण रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी को खरीदना सही था।
उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याएं आईं और कई बार ट्विटर ठप भी हुआ। लेकिन ये परेशानी उतने लंबे समय के लिए नहीं थीं और अब सब ठीक चल रहा है।
मस्क ने कहा कि काम का बोझ इतना है कि मैं कभी-कभी ऑफिस में सो जाता हूं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें