एक गलती और डॉक्टर के खाते से निकल गए 52 लाख रुपये

अमर उजाला

Sat, 20 January 2024

Image Credit : pixabay

ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां एक डॉक्टर के पास एक कुरियर कंपनी से पार्सल डिलीवरी के लिए कॉल आया और उसके बाद उसके खाते से 52 लाख रुपये निकल गए।

Image Credit : अमर उजाला

डॉक्टर आनंद के पास FedEx कुरियर की ओर से कॉल आया और कहा गया कि आपका एक जरूरी पार्सल आया है जिसकी डिलीवरी होने वाली है।

Image Credit : iStock

कुरियर कंपनी के नाम पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह एयरपोर्ट से सीबीआई की टीम से बोल रहा है।

Image Credit : istock

फोन पर कहा गया कि इस पैकेट को लेकर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

Image Credit : istock

केस को खत्म करने और पार्सल को डिलीवर करने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

Image Credit : अमर उजाला

डॉक्टर को लगा कि वह वास्तविक सीबीआई ऑफिसर से बात कर रहा है और उसके बाद उसने 52,10,364 रुपये RTGS के जरिए संबंधित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

Image Credit : सोशल मीडिया

डॉक्टर साहब खुद ही उनके जाल में फंस गए। यदि आपके पास भी इस तरह के कॉल या मैसेज आ रहे हैं तो उसका जवाब ना दें और पुलिस में शिकायत करें।

Image Credit : istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More