अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप DeepSeek को दक्षिण कोरिया में बैन किया गया है।
DeepSeek ने दक्षिण कोरिया में अपने चैटबॉट एप्स की डाउनलोडिंग अस्थायी रूप से रोक दी है।
कंपनी यह कदम स्थानीय अधिकारियों के साथ प्राइवेसी चिंताओं को हल करने के लिए उठा रही है।
दक्षिण कोरिया के व्यक्तिगत जानकारी संरक्षण आयोग ने बताया कि शनिवार शाम को DeepSeek के एप्स को एपल के एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर के दक्षिण कोरियाई वर्जन से हटा दिया गया।
कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वह डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नियामकों के साथ काम करने के बाद अपने एप्स को फिर से लॉन्च करेगी।
DeepSeek के जिन उपयोगकर्ताओं ने पहले ही एप डाउनलोड कर लिया है या जो इसे पर्सनल कंप्यूटर पर चला रहे हैं, उन पर इस रोक का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा,
हालांकि नम सिओक, जो दक्षिण कोरियाई आयोग की जांच शाखा के निदेशक हैं, उन्होंने दक्षिण कोरियाई यूजर्स को एप हटाने की सलाह दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यह मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक उपयोगकर्ताओं को एप में कोई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज नहीं करनी चाहिए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें