अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
भारत में हर दिन अलग-अलग तरीके से स्कैम हो रहे हैं। हर दिन लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जा रहे हैं।
अब चेन्नई के एक बिजनेसमैन को ठगों ने स्पूफ ई-मेल के जरिए 2 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
ठगों ने चेन्नई की Agrigo Trading Private Limited को निशाना बनाया है।
26 सितंबर को कंपनी के जनरल मैनेजर को एक ईमेल मिला जिसे देखकर लगा कि उसे एक असली सप्लायर ने भेजा है।
ई-मेल के साथ एक प्रोफार्मा इनवॉइस और बैंकिंग डिटेल्स भी शामिल थे, जिसमें 238,500 डॉलर (लगभग ₹2 करोड़) को एक बैंक में ट्रांसफर करने निर्देश थे।
ई-मेल को वास्तविक मानते हुए मैनेजर ने SBI के NEFT से पेमेंट कर दिया और अगले दिन जब असली सप्लायर से संपर्क किया तो पता चला कि वह ई-मेल भी फर्जी था।
ई-मेल को वास्तविक मानते हुए मैनेजर ने SBI के NEFT से पेमेंट कर दिया और अगले दिन जब असली सप्लायर से संपर्क किया तो पता चला कि वह ई-मेल भी फर्जी था।
इस तरह के स्कैम को ई-मेल स्पूफ स्कैम कहा जाता है। इसमें नकली ई-मेल असली की तरह लगता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें