क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक से आया कॉल, खाते से निकले 9 लाख

अमर उजाला

Mon, 17 February 2025

Image Credit : Adobe Stock

चंडीगढ़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति ने नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के प्रयास में लगभग 9 लाख रुपये गंवा दिए। 

Image Credit : अमर उजाला

पीड़ित का नाम टी. राजेश कुमार है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 31 का निवासी है। 

Image Credit : अमर उजाला

उसे पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि के रूप में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने नए क्रेडिट कार्ड की पेशकश की और बाद में बातचीत को WhatsApp पर स्थानांतरित कर दिया।

Image Credit : ANI

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान, ठगों ने बैंक प्रक्रिया का हवाला देकर पहचान सत्यापन के लिए राजेश से निजी जानकारी मांगी। 

Image Credit : FREEPIK

उसने अपनी पत्नी के अमेरिकन एक्सप्रेस और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड भी दिखा दिए, जिससे ठगों को संवेदनशील जानकारी मिल गई।

Image Credit : Adobe Stock

ठगों ने एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से 8,69,400 रुपये और एक्सिस बैंक कार्ड से 60,000 रुपये निकाल लिए गए। 

Image Credit : FREEPIK

जब तक पीड़ित कार्ड ब्लॉक कर पाता, तब तक ठगों ने लगभग 9 लाख रुपये निकाल लिए।

Image Credit : FREEPIK

अगले दिन, ठगों ने फिर से पीड़ित को कॉल कर अतिरिक्त लेन-देन की सूचना दी और उसका अमेजन अकाउंट भी हैक कर लिया।

Image Credit : FREEPIK

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत चंडीगढ़ साइबर सेल में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More