अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
यदि आप भी किसी सस्ते रिचार्ज की तलाश में हैं और आपके पास BSNL का सिम कार्ड है तो यह खबर आपके लिए है।
इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है लेकिन फायदे अनंत हैं।
BSNL के पास एक 197 रुपये का प्लान है जिसमें 70 दिनों की वैधता मिलती है।
इसके अलावा इस प्लान में शुरू के 18 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 18 दिन तक रोज 2 जीबी डाटा और 100 मैसेज फ्री मिलते हैं।
तो यह प्लान उनके लिए है जो लंबी वैधता वाले किसी प्लान की तलाश में हैं।
BSNL के पास एक 199 रुपये का भी प्लान है। इस प्लान में 30 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।
इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं।
यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा के साथ कॉलिंग और मैसेज की भी जरूरत है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें