Holi Offer: 14 महीने का वैधता वाला शानदार प्रीपेड प्लान

अमर उजाला

Sat, 15 March 2025

Image Credit : अमर उजाला

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 9 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहकों के लिए होली धमाका ऑफर लॉन्च किया है।

Image Credit : अमर उजाला

इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान की वैधता बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने इस खास ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए साझा की।

Image Credit : अमर उजाला

BSNL के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है और इसके साथ 30 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलती है।

Image Credit : AI Generated

पहले इस प्लान की वैधता 395 दिन थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 425 दिन कर दिया गया है।

Image Credit : अमर उजाला

यह प्लान भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, और दिल्ली-मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा देता है। 

Image Credit : अमर उजाला

इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। कुल मिलाकर 850GB डेटा उपयोग करने का मौका मिलेगा।

Image Credit : अमर उजाला

साथ ही, हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलेंगे। इस प्लान के तहत ग्राहकों को BiTV और कई अन्य OTT एप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा।

Image Credit : Adobe Stock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More