अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
साइबर सिक्योरिटी कंपनी बिटडेफेंडर (Bitdefender) के सुरक्षा विशेषज्ञों ने गूगल प्ले स्टोर पर 331 खतरनाक एप्स का पता लगाया है।
ये एप्स विज्ञापन धोखाधड़ी और फिशिंग कर रहे थे। इस धोखाधड़ी को "वेपर ऑपरेशन" नाम दिया गया है।
बता दें कि वेपर ऑपरेशन 2024 की शुरुआत से चल रहा है। शुरू में इसमें 180 ऐप्स शामिल थे जो रोजाना 20 करोड़ नकली विज्ञापन रिक्वेस्ट भेजते थे।
ये साधारण से दिखने वाले एप्स जैसे हेल्थ ट्रैकर, क्यूआर स्कैनर, नोट लेने वाले ऐप्स और बैटरी बचाने वाले ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
ये एप्स दिखने में तो साधारण टूल जैसे लगते थे, लेकिन चुपके से यूजर्स को परेशान करने वाले विज्ञापन दिखाते थे।
उनकी निजी जानकारी चुराते थे और यहां तक कि क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी हासिल कर लेते थे।
एप्स से सुरक्षित रहने के लिए जाने-माने डेवलपर्स के ऐप्स ही डाउनलोड करें और परमिशन को ध्यान से देखें।
गूगल प्ले प्रोटेक्ट जैसे सुरक्षा टूल चालू करें, जो आपके ऐप्स और डिवाइस की जांच करते हैं।
अपने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को हमेशा अपडेट करते रहें ताकि सुरक्षा कमजोरियां दूर हो सकें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें