अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
बेंगलुरु में ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका सामने आया है।
57 वर्षीय महिला से मात्र एक फोन कॉल के जरिए 2 लाख रुपये ठग लिए गए।
महिला ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक से ऑटोमेटेड कॉल मिलने का दावा किया।
जिसमें कहा गया कि उनके खाते से 2 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
कॉल में निर्देश दिया गया कि अगर उन्होंने यह लेनदेन किया है तो "3" दबाएं और अगर नहीं किया तो "1" दबाएं।
बार-बार कॉल आने पर महिला भ्रमित हो गई और आखिरकार उसने '1' दबा दिया।
इसके बाद उसने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें से 2 लाख रुपये कट चुके थे।
महिला ने दावा किया कि उसने कोई ऐसी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की थी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें