अमर उजाला
Thu, 18 July 2024
स्मार्टफोन आज लगभग सभी लोगों के पास है लेकिन बैटरी की समस्या से सब परेशान हैं।
बैटरी स्मार्टफोन का एक अहम पार्ट है और लाइफलाइन भी। यदि आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी सालों साल ठीक से काम करे तो आपको ये बातें जान लेना चाहिए।
कई यूजर्स सोचते हैं कि फोन को 100% चार्ज कर लेते हैं फिर आराम से दिन भर इस्तेमाल करेंगे। इससे बैटरी ज्यादा चलेगी, लेकिन यह गलत तरीका है।
एक्सपर्ट का मानना है कि फोन को सिर्फ 80-90 फीसदी ही चार्ज करना चाहिए। फोन को 100 फीसदी करने के चक्कर में इसे जरूरत से ज्यादा देर तक प्लग करना सही नहीं है।
वहीं फोन की बैटरी 20 फीसदी होने से पहले ही इसे चार्ज कर लेना चाहिए। इससे फोन कम हीट होगा और बैटरी पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ेगा।
माना जाता है कि फोन की बैटरी 20 से 80 फीसदी तक रहना इसकी लाइफ को कम इफेक्ट करती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें