एपल के इन डिवाइस में मिलेगी चैटजीपीटी की सुविधा

अमर उजाला

Tue, 11 June 2024

Image Credit : Freepik

डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2024 में एपल सीईओ टिम कुक ने घोषणा करते हुए कहा कि एपल और चैटजीपीटी एकसाथ आ रहे हैं, दोनों ने साझेदारी की है, इससे यूजर्स को फायदा होगा। 

Image Credit : Freepik

एपल के मुताबिक, आईफोन, आईपेड और मैक यूजर्स को आईओएस 18 अपडेट में मुफ्त चैटजीपीटी की सुविधा मिलेगी। इसके कोई अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा। 

Image Credit : Freepik

इसके साथ ही चैटजीपीटी एपल ऑपरेटिंग सिस्टम में नजर आएगा। सिस्टम में यह एक राइटिंग टूल की तरह काम करेगा।

Image Credit : Freepik

चैटजीपीटी पेड यूजर्स सीधे तौर पर एपल के प्रीमियम फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए दोनों अकाउंट को लिंक करना होगा। 

Image Credit : Freepik

बाकी कंपनियों की तरह ही एपल भी अपने यूजर्स को एआई फीचर्स की सुविधा देना चाहती है। यही वजह है कि एपल ने चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेशन किया है। 

Image Credit : Freepik

आईफोन के सिरी में चैटजीपीटी आने से यूजर्स को काफी फायदा होगा। आईफोन सिरी सीधे तौर पर किसी भी सवाल का जवाब चैटजीपीटी पर तलाश कर सकती है। 

Image Credit : Freepik

चैटजीपीटी के जरिए नए-नए आइडिए और कंटेंट को भी तैयार किया जा सकता है। इस फीचर से यूजर्स अनुभव काफी बेहतर होगा। 

Image Credit : Freepik

एपल के सभी डिवाइस में चैटजीपीटी का लाभ साल के अंत से मिलना शुरू हो सकता है। ऐसे में यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More