अमर उजाला
Mon, 14 April 2025
देश में हर दिन अलग-अलग तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। आमतौर पर लोगों को शिकार बनाने के लिए सरकारी संस्था के नाम का इस्तेमाल किया जाता है।
अब इंडिया पोस्ट के नाम पर ठगी हो रही है और कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं।
इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों के पास एक मैसेज आ रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनका कोई पार्सल आया है। मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी शेयर किया जा रहा है।
इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि उनका कोई पार्सल आया है और डिलीवरी के लिए एड्रेस की पुष्टि करनी होगी। मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा जा रहा है। लोगों से एड्रेस के बारे में 48 घंटों के अंदर जानकारी मांगी जा रही है।
मैसेज में कहा जा रहा है कि साथ में दिए गए लिंक पर क्लिक करके एड्रेस अपडेट करें। इस लिंक के जरिए लोगों के फोन में मैलवेयर डाला जा रहा है।
उनकी निजी जानकारी ली जा रही है। इन डाटा के आधार पर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है।
प्रेस इंफॉर्मेंशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है। पीआईबी ने कहा है कि इंडिया पोस्ट इस तरह का मैसेज नहीं भेजता है।
यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज गया है तो लिंक पर क्लिक ना करें और मैसेज को डिलीट करें। यह एक फर्जी मैसेज है और इसके जरिए आपको शिकार बनाया जा सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें