अमर उजाला
Tue, 17 December 2024
यदि आप भी Meta के एप Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
यदि आप Instagram पर मैसेजिंग को पसंद करते हैं तो कंपनी ने आपके एक बड़ा तोहफा दिया है।
Instagram ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद आप इंस्टाग्राम पर मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
इस फीचर को फिलहाल कुछ यूजर्स के एप में देखा गया है। इसे धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है।
इस फीचर का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको रिमाइंडर भी देता है।
उदाहरण से समझें तो यदि आपने किसी मैसेज को शेड्यूल किया है तो मैसेज भेजने से पहले आपको रिमाइंडर भी मिलेगा।
किसी भी मैसेज को DM में शेड्यूल करने के लिए मैसेज टाइप करना होगा और सेंड बटन को दबाकर रखना होगा।
इसके बाद आपको समय और तारीख चुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद आप मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें