Instagram पर कॉमेंट कर सकेंगे डिसलाइक

अमर उजाला

Tue, 18 February 2025

Image Credit : अमर उजाला

इंस्टाग्राम ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि वह एक नए 'डिसलाइक' बटन की टेस्टिंग कर रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

इसका फायदा यह होगा कि उपयोगकर्ता फालतू या गलत कॉमेंट को डाउनवोट कर सकेंगे। यह बटन न केवल फीड पोस्ट बल्कि रील्स पर भी दिखाई देगा।

Image Credit : FREEPIK

यह बटन केवल रैंकिंग के लिए उपयोग किया जाएगा और इंस्टाग्राम इस पर आने वाले डिसलाइक्स की संख्या सार्वजनिक नहीं करेगा। 

Image Credit : FREEPIK

फिलहाल, यह फीचर कुछ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है और इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Image Credit : FREEPIK

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पोस्ट के माध्यम से इस फीचर की जानकारी दी।

Image Credit : FREEPIK

उन्होंने कहा कि यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को पोस्ट और रील्स की टिप्पणियों पर अपनी नापसंदगी जाहिर करने का एक निजी तरीका देगा। 

Image Credit : FREEPIK

इस नए फीचर में उपयोगकर्ता किसी भी टिप्पणी के बगल में मौजूद डिसलाइक बटन पर क्लिक करके उसे डाउनवोट कर सकेंगे। 

Image Credit : FREEPIK

मोसेरी ने कहा, "हमारी उम्मीद है कि यह फीचर इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन को अधिक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बनाने में मदद करेगा।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More