अमर उजाला
Mon, 18 December 2023
इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक लेना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब कोई भी ब्लू टिक ले सकता है।
यदि आपके पास 100 फॉलोअर्स हैं तो भी आप ब्लू टिक ले सकते हैं। पहले ऐसा नहीं था।
इंस्टाग्राम पर अब ब्लू टिक पैसे देकर मिल रहा है। इसके लिए आपको हर महीने 699 रुपये देने होंगे।
यदि आप भी ब्लू टिक चाहते हैं तो इंस्टाग्राम एप में जाएं और प्रोफाइल में जाकर नीचे राइट साइड में दिख रहे 3 लाइन्स पर क्लिक करें।
अब मेटा वेरिफाइड में जाएं और प्रोफाइल सेलेक्ट करें। आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों का ऑप्शन मिलेगा।
इसके बाद आपको सरकारी पहचान पत्र देना होगा।
पेमेंट और सेटअप पूरा करने के कुछ देर बाद आपके अकाउंट पर ब्लू टिक आ जाएगा। यह ब्लू टिक तब तक रहेगा जब तक आप पैसे देते रहेंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें