साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। साइबर अपराधी अब एडवांस तकनीक का भी गलत फायदा उठा रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, इन दिनों साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए एक नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को इस बारे में कम जानकारी है तो वो इसके शिकार हो रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को फोन कॉल करके खुद को सरकारी अधिकारी या फिर किसी संस्था से जुड़ा हुआ सदस्य बताते हैं।
Image Credit : FREEPIK
फोन कॉल पर साइबर अपराधी लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक स्कीम के बारे में बताते हैं। इसके बाद लोगों से बातोंं-बातों में उनकी पर्सनल जानकारी हासिल कर लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
कई बार साइबर अपराधी किसी तरह का फिशिंग लिंक भी भेजते हैं, जैसे ही लोग उस लिंक पर क्लिक करते हैं डिवाइस हैक हो जाता है या फिर डिवाइस की सारी जानकारी हैकर के पास पहुंचा जाती है।
Image Credit : FREEPIK
इस तरह के साइबर स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए फोन कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी और ओटीपी आदि साझा न करें।
Image Credit : FREEPIK
अगर कोई खुद को सरकारी अधिकारी या किसी संस्था का सदस्य बताता है तो पहले उसे किसी अधिकृत जगह से वेरिफाई करें।
Image Credit : FREEPIK
फोन कॉल करने वाले के बारे में कुछ भी संदिग्ध लगे तो साइबर पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1930 और चक्षु पोर्टल पर उसकी शिकायत करें।