WhatsApp में ऑटोमैटिक ट्रांसलेट हो जाएंगे मैसेज, आ रहा नया फीचर

अमर उजाला

Thu, 12 December 2024

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। दुनिया में अरबों लोग इसे इस्तेमाल करते हैं।

Image Credit : FREEPIK

वैसे तो WhatsApp में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो इसे खास बनाते हैं, लेकिन अब एक ऐसा फीचर आ रहा है जो कि इसे एकदम अलग बना देगा।

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद एप पर आने वाले मैसेज अपने आप ट्रांसलेट हो जाएंगे।

Image Credit : FREEPIK

निजी और ग्रुप चैट के मैसेज के अलावा चैनल के अपडेट्स भी ट्रांसलेट हो जाएंगे।

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp के नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है लेकिन जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

Image Credit : FREEPIK
इस फीचर को लेकर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं, क्योंकि किसी मैसेज को ट्रांसलेट करने का मतलब ही है कि कंपनी उसे पढ़ेगी।
Image Credit : FREEPIK

आने वाले समय में ही पता चलेगा कि कंपनी ने WhatsApp के इस फीचर की प्राइवेसी को लेकर क्या प्लानिंग की है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More