अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपका अकाउंट हैकर्स के निशाने पर है।
WhatsApp ने खुद बताया कि दुनियाभर (लगभग दो दर्जन देशों) के यूजर्स के खातों को इजरायली स्पाइवेयर कंपनी, Paragon Solutions द्वारा निशाना बनाया गया है।
मेटा ने Paragon Solutions को एक 'सीज एंड डेसिस्ट' पत्र भेजकर उनकी गतिविधियों को तुरंत रोकने की मांग की है।
मेटा ने अपने बयान में उपयोगकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके खातों की गोपनीयता की रक्षा करने कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
हमलों के बावजूद मेटा ने जोर देकर कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा कि उपयोगकर्ता बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के निजी तौर पर संवाद कर सकें।
यह हमला लगभग 90 उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करता है, जो दो दर्जन देशों से हैं, जिनमें मुख्य रूप से पत्रकार और सिविल सोसायटी के सदस्य शामिल हैं।
हालांकि मेटा ने अभी तक उन उपयोगकर्ताओं के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी साझा नहीं की है, जो इस हमले का शिकार हुए हैं।
व्हाट्सएप के अनुसार स्पाइवेयर को इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजो के रूप में इन व्यक्तियों को भेजा गया था जिसमें संदिग्ध सॉफ्टवेयर था।
मेटा का दावा है कि उसने हमले को बीच में ही रोक दिया, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने Paragon को इस हैकिंग प्रयास के स्रोत के रूप में कैसे पहचाना।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें