अमर उजाला
Fri, 6 June 2025
आज के समय में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप है।
दुनियाभर में करीब 350 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
व्हाट्सएप केवल चैटिंग ही नहीं बल्कि वॉइस और वीडियो कॉल करने की भी सुविधा देता है।
व्हाट्सएप को यूज करने के लिए कोई चार्ज नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्हाट्सएप की कमाई कैसे होती है?
आपको बता दें कि WhatsApp बिजनेस चलाने वालों को भी सर्विस देता है, जिसे WhatsApp Business के नाम से जाना जाता है।
वाट्सएप पर कई नंबर Business Account के नाम से दिखते हैं। इसका मतलब है कि उस सर्विस के लिए वाट्सएप उपयोगकर्ता से चार्ज करता है।
यहीं से WhatsApp की कमाई होती है। WhatsApp ने अभी तक अपने प्लेटफॉर्म को विज्ञापनों से दूर रखा है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें