अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
महाराष्ट्र में एक डेयरी व्यापारी के साथ साइबर ठगी हुई जिसमें व्हाट्सएप कॉल के जरिए बैंक अधिकारी बनकर एक फर्जी एप डाउनलोड कराया गया और 26 ट्रांजेक्शनों में अकाउंट खाली कर दिया गया।
यह एक खतरनाक मोबाइल-फर्स्ट बैंकिंग ट्रोजन मालवेयर है, जिसे करीब 900 एप्स के जरिये भारतीय यूजर्स को टारगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्कैमर्स खुद को सरकारी अधिकारी या बैंक प्रतिनिधि बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क करते हैं, फिर एक संदिग्ध APK फाइल भेजते हैं जिसे डाउनलोड करने पर मालवेयर एक्टिव हो जाता है।
इंस्टॉल होने के बाद यह एप एसएमएस पढ़ने की अनुमति मांगता है, OTP चुराता है और 2FA को बायपास कर बैंक खाते से पैसे उड़ा लेता है।
FatBoyPanel रीयल-टाइम सेशन हाईजैकिंग कर सकता है, गूगल प्ले प्रोटेक्ट को डिसेबल कर खुद को छिपा लेता है और एक सेंट्रल कमांड सिस्टम से ऑपरेट होता है।
रिसर्च के अनुसार, इस मालवेयर ने 25 मिलियन से ज्यादा डिवाइसेज से डेटा चुराया है और 1,50,000 से अधिक एसएमएस मैसेज चोरी किए हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें