अमर उजाला
Sun, 22 June 2025
आजकल लोग पेमेंट करने के लिए लोग Gpay, PhonePe और Paytm जैसे यूपीआई एप्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
यही वजह है कि पिछले दिनों कई बार यूपीआई का सिस्टम ठप पड़ गया। यानी यूजर्स बढ़ने के साथ यूपीआई के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा है।
अब यूपीई पेमेंट में सुधार करने के लिए NPCI 31 जुलाई से कई तरह के बदलाव करने जा रहा है। आइए जानते हैं...
अब आप दिन में 50 बार से अधिक बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे। वहीं अकाउंट लिस्ट 25 बार तक ही देख पाएंगे।
इसके अलावा हर ऑटोपे में 1 ट्राय + 3 बार री-ट्राय की इजाज़त मिलेगी, वो भी नॉन-पीक आवर्स में।
बैंक और ऐप कंपनियों को 31 जुलाई तक बदलाव लागू करने होंगे। NPCI ने सभी बैंकों, पेमेंट एप्स और मर्चेंट नेटवर्क को 31 जुलाई 2025 तक यह बदलाव लागू करने को कहा है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें