अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
लोगों के बीच एआई टूल से घिबली स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
नेता, सेलिब्रिटी और बड़ी संख्या में आम लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल कर इन तस्वीरों को बना रहे हैं।
हालांकि, बिना सोचे-समझे किसी भी AI टूल पर अपनी तस्वीर अपलोड करना साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है।
AI प्लेटफॉर्म्स तस्वीर जैसे डेटा को मशीनों को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये यूजर के परमिशन के बिना होता है।
आपकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर फेशियल रिकॉग्निशन डेटा चोरी किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 तक फेशियल रिकग्निशन बाजार 5.73 अरब डॉलर (लगभग 49,000 करोड़ रुपये) का हो सकता है।
कंपनियां और अपराधी, दोनों ही यूजर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं और कई डिजिटल डेटा निकाल सकते हैं।
इससे ऑनलाइन स्टॉकिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ने की आशंका है।
सावधानी के तौर पर पहले तो अपनी पर्सनल तस्वीरें अपलोड करना बंद करें। इसके अलावा कोई भी अनजान एआई टूल इस्तेमाल करने से भी बचें।
अपनी हाई रिजॉल्यूशन और नई तस्वीरें भी अपलोड न करें। फोन में फेस अनलॉक की बजाय मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें