WhatsApp से डाउनलोड किया यह एप, लगा 4 करोड़ का चूना

अमर उजाला

Wed, 11 December 2024

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp आज सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है। इसके बिना काम चलना मुश्किल है लेकिन इसके साथ सावधानी भी बहुत जरूरी है।

Image Credit : FREEPIK

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक शख्स को WhatsApp से एक एप को डाउनलोड करने की कीमत 4.5 करोड़ देकर चुकानी पड़ी है।

Image Credit : FREEPIK

केरल के त्रिपुनितुरा के थेक्कुम्भागम इलाके में साइबर धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Image Credit : FREEPIK

एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने ढाई महीने के भीतर ₹4.05 करोड़ गंवा दिए। यह सब व्हाट्सएप के जरिए एक फर्जी एप के डाउनलोड करने से हुआ।

Image Credit : Freepik

पीड़ित को एक मैसेज मिला था जिसमें एक लिंक के साथ एक एप का प्रचार किया गया था, जो आकर्षक निवेश अवसर और उच्च रिटर्न का वादा करता था।

Image Credit : अमर उजाला

एप का नाम Br-Block Pro था जिसे लेकर दावा किया गया है लोगों को इस एप के जरिए निवेश करने पर उच्च निटर्न मिल रहे हैं।

Image Credit : FREEPIK

पीड़ित ने ठगों के आश्वासन पर भरोसा कर एप इंस्टॉल किया और उसमें निवेश करना शुरू कर दिया, हालांकि धीरे-धीरे उसने अपनी सभी बचत गंवा दिए।

Image Credit : Adobe Stock

ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि किसी भी अनजान लिंक या एप को डाउनलोड ना करें। किसी अनजान व्यक्ति से वित्तीय प्रस्तावों के बारे में चर्चा न करें और ना ही उसके सुझाव मानें।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More