कैसा है रेलवे का नया सुपर एप SwaRail, क्या-क्या होंगे काम?

अमर उजाला

Mon, 3 February 2025

Image Credit : अमर उजाला

रेलवे ने SwaRail नामक एक नया सुपरएप लॉन्च किया है, जो आरक्षित टिकट बुकिंग, ट्रेन में भोजन ऑर्डर करने और PNR पूछताछ जैसी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।

Image Credit : Indian Railways App

यह सुपरएप वर्तमान में एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर बीटा संस्करण में उपलब्ध है और इसका उद्देश्य रेलवे सेवाओं के लिए कई अलग-अलग एप्स की आवश्यकता को समाप्त करना है।

Image Credit : अमर उजाला

SwaRail सुपरएप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है और यह भारतीय रेलवे की सभी सार्वजनिक सेवाओं को एकीकृत करता है।

Image Credit : play store

इस एप के जरिए आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं, पार्सल और माल ढुलाई की पूछताछ कर सकते हैं, ट्रेन और PNR स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Image Credit : play store

अभी तक अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग एप हैं लेकिन अब भविष्य में सारा काम SwaRail सुपरएप से होगा।

Image Credit : play store

यह एप PNR पूछताछ के साथ संबंधित ट्रेन की पूरी जानकारी भी प्रदर्शित करता है और सिंगल साइन-ऑन फंक्शनलिटी प्रदान करता है।

Image Credit : play store

अपने मौजूदा IRCTC RailConnect और UTS मोबाइल एप के क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके भी इस एप्लिकेशन में लॉगिन कर सकते हैं और इसमें m-PIN और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Image Credit : play store

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More