अलर्ट: 18 एप में मिला यह खतरनाक वायरस

अमर उजाला

Fri, 7 February 2025

Image Credit : Freepik

SparkCat नामक एक खतरनाक वायरस दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जो Android और iPhone यूजर्स के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

यह वायरस क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट की रिकवरी फ्रेज जैसी संवेदनशील जानकारी चुराने में सक्षम है। 

Image Credit : Freepik

Kaspersky की रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस एसडीके किट के रूप में मौजूद है, जिसे Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध कई एप्स में पाया गया है।

Image Credit : Freepik

अब तक 18 एंड्रॉयड एप्स और 10 iOS एप्स इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

Image Credit : FREEPIK

ChatAi नामक एक लोकप्रिय ऐप भी इसमें शामिल है, जिसे 50,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Image Credit : FREEPIK

यह वायरस OCR तकनीक का उपयोग कर आपके डिवाइस में सेव फोटो को स्कैन करता है और उनमें मौजूद क्रिप्टो वॉलेट रिकवरी फ्रेज या अन्य गोपनीय जानकारी चुरा सकता है।

Image Credit : Freepik

SparkCat कई भाषाओं में टेक्स्ट को पहचान सकता है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, चीनी, जापानी, फ्रेंच और इटालियन शामिल हैं।

Image Credit : Freepik

अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए अनजान एप्स डाउनलोड करने से बचें, ऐप्स की परमिशन चेक करें, सॉफ़्टवेयर अपडेट रखें, और भरोसेमंद एंटीवायरस का उपयोग करें।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More