अमर उजाला
Wed, 12 March 2025
इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर आज हम रोजाना अपने कई काम करते हैं।
लेकिन इसपर कुछ काम ऐसे हैं जो हमें कभी नहीं करने चाहिए, वरना जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।
आइए जानते हैं व्हाट्सएप पर क्या शेयर करना जोखिम भरा हो सकता है।
वॉट्सऐप पर अश्लील, हिंसा भड़काने वाली या किसी धर्म को आहत करने वाली सामग्री भेजना अपराध है।
फेक न्यूज और किसी तरह की अफवाह फैलाना भी अपराध है। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को जेल तक हो सकती है।
किसी को धमकी देना या डराने-धमकाने वाले संदेश भेजना कानूनन अपराध है।
इसके अलावा फर्जी डॉक्यूमेंट्स को शेयर करना या किसी को परेशान करना भी कानूनी अपराध है।
व्हाट्सएप पर बाल यौन शोषण से जुड़े किसी भी तरह के कटेंट को शेयर करना आपको जेल भिजवा सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें