अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को Aadhar App को लॉन्च किया।
अब यूजर्स को वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हालांकि, यह आधार एप अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। इसके बीटा वर्जन की जानकारियां सामने आई हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कही की अब होटल, एयरपोर्ट, दुकान जैसी जगहों पर आधार एप के जरिए ही वेरिफिकेशन हो जाएगा।
अब आइडेंटीटी वेरिफिकेशन के लिए किसी कहीं भी हार्ड कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, Aadhar App से पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहेगी और आधार से जुड़े फ्रॉड को रोका जा सकेगा।
बता दें, आधार कार्ड की हार्ड कॉपी देने से आपकी डिटेल को फोटोशॉप कर धोखाधड़ी की जा सकती है।
Aadhar App से केवल वेरिफिकेशन करने लायक ही जानकारी साझा होगी, बाकि जानकारियां प्राइवेट रहेंगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें