फोन के 8GB +128GB वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB +256GB वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये है।
फोन का फ्रेम प्रीमियम है। इसके साथ AG ग्लास बैक पैनल मिलता है, जो रौशनी के साथ रंग बदलता है।
फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले का कलर शानदार और पंची है।
फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर और 12GB तक रैम है। रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 64MP + 8MP + 2MP + 50MP कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है।
फोन में डुअल बैंड़ वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट और प्रोक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें