Samsung Galaxy M53 5G की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Image Credit : amarujala
Samsung Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Image Credit : amarujala
फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में ही दिया गया है। फोन हाथ में लेने पर काफी स्लिम लगता है। इसमें हेडफोन जैक नहीं मिलता है।
Image Credit : amarujala
फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।
Image Credit : amarujala
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
Image Credit : amarujala
फोन से क्लिक की गई तस्वीरों के कलर्स अच्छे रहते हैं। लो लाइट में कैमरा थोड़ा निराश करता है।
Image Credit : amarujala
फोन से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड हो सकता है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) मिलता है।
Image Credit : amarujala
Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Image Credit : amarujala
Samsung Galaxy M53 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है लेकिन चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा। Samsung Galaxy M53 5G की बैटरी शिकायत के योग्य नहीं है। आराम से पूरे दिन का बैकअप मिलेगा।
Image Credit : amarujala
तो कुल मिलाकर देखें Samsung Galaxy M53 के साथ आपको वो हर चीज मिलती है जिसकी जरूरत आपको डेली लाइफ में पड़ती है। आपको बढ़िया डिस्प्ले के साथ अच्छा कैमरा मिलता है और परफॉर्मेंस के मामले में भी शिकायत नहीं है।