अमर उजाला
Fri, 14 October 2022
Galaxy Buds 2 Pro सैमसंग का प्रीमियम ईयरबड्स है। ईयरबड्स को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में लॉन्च किया गया है, इसकी कीमत 17,999 रुपये है।
ईयरबड्स में सैमसंग के इकोसिस्टम का सपोर्ट है यानी सैमसंग की किसी भी डिवाइस से इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है।
Galaxy Buds 2 Pro में हेड ट्रैकिंग रेस्पॉन्स है, इसमें कॉलिंग के लिए तीन बेस्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। बड्स में ऑटो स्विचिंग का भी सपोर्ट है।
बड्स का वजन महज 5.5 ग्राम है और चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 43.4 ग्राम है। इसकी फिटिंग शानदार है और कान से गिरता नहीं है।
बड्स के साथ एक्सेलीरोमीटर, जायरो सेंसर, हॉल सेंसर, प्रोक्सीमिटी सेंसर और वॉयस विकअप यूनिट सेंसर मिलता है। ब्लूटूथ कोडेक के तौर पर A2DP, AVRCP, HFP मिलते हैं।
बड्स के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग और बड्स के ऊपर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग मिलती है। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें