Samsung Galaxy A53 5G Review

Samsung Galaxy A53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है।

Image Credit : amarujala

Samsung Galaxy A53 5G एक स्लिम फोन है और बैक पैनल पर मैटे फिनिश है जो कि फिसलता नहीं है। इसे औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम पीच और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

Image Credit : amarujala

फोन में 6.5 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट को 120Hz और 60Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image Credit : amarujala

डिस्प्ले का व्यू एंगल, पंची कलर्स और टोन शानदार हैं। चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें, हर मामले में डिस्प्ले आपको पसंद आएगी। डिस्प्ले के साथ HDR का सपोर्ट नहीं है

Image Credit : amarujala

Samsung Galaxy A53 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 दिया गया है। फोन में 5nm Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Image Credit : amarujala

फोन के साथ थोक भाव में प्री-इंस्टॉल एप मिलते हैं जिन्हें आप अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं। फोन के साथ दिए गए स्टीरियो स्पीकर की आवाज अच्छी है।

Image Credit : amarujala
Samsung Galaxy A53 5G में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 है।
Image Credit : amarujala

दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। 

Image Credit : amarujala

पोट्रेट मोड का एज (किनारा) डिटेक्शन बेस्ट है। लो लाइट में Galaxy A53 5G का कैमरा निराश नहीं करता है। अल्ट्रा वाइड एंगल में सब्जेक्ट थोड़ा ब्लर हो जाता है।

Image Credit : amarujala
Galaxy A53 5G में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। बैटरी बैकअप अच्छा है।
Image Credit : amarujala

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More