फोन के 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है।
फोन में टेक्सचर बैक पैनल मिलता है, जो अच्छी ग्रिप देता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और कुल वजन 200 ग्राम है।
फोन थंडर ब्लैक, क्रोम सिल्वर और मियूडो ग्रीन कलर में आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52 की रेटिंग भी है।
फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलता है। साथ ही फोन में 7 5G बैंड्स का सपोर्ट है।
फोन में मीडियाटेक DIMENSITY 7005G प्रोसेसर है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है।
फोन में 50MP + 2 MP + 8MP कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ एचडीआर, शॉर्ट वीडियो, डॉक्यूमेंट और टाइम लैप्स जैसे कई मोड मिलते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें