फोन के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
फोन की डिजाइन प्रीमियम है। फोन ग्लास बैक के साथ आता है, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर के साथ सिम कार्ड स्लॉट मिलता है।
फोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है।
फोन में 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है।
फोन में मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
फोन में 4500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC का फास्ट चार्जर मिलता है। फोन करीब 30-35 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें