अमर उजाला
Tue, 25 July 2023
Nothing Ear 2 को हाल ही में ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
Nothing Ear 2 ब्लैक के साथ भी पहले की तरह डुअल चैंबर ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलती है।
ईयरबड्स में 11.6mm का कस्टमाइज ड्राइवर है। साउंड और बास के मामले में बड्स शानदार है।
बड्स के साथ AI सपोर्ट वाले तीन माइक्रोफोन मिलते हैं। बड्स के साथ फोन पर बात करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है, जो इस कीमत पर उतना पावरफुल नहीं लगता।
Nothing Ear 2 ब्लैक वेरियंट में ब्लूटूथ 5.3, LHDC 5.0 कोडेक और AAC व SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। बड्स के साथ कनेक्टिविटी में कोई दिक्कत नहीं आती है।
Nothing Ear 2 को iOS और Android दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। बड्स में गेस्चर कंट्रोल मिलता है और इसके साथ गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट है।
Nothing Ear 2 के ब्लैक वेरियंट के साथ Nothing X एप को नए फीचर्स से लैस किया गया है। एप में यूजर्स को इक्विलाइजर को एडजस्ट करने और साउंड को पर्सनलाइज्ड करने की सुविधा मिलती है।
इसे विंडोज 10 से पेयरिंग कर सकते हैं, इसके लिए बड्स में Swift Pair का सपोर्ट है। बड्स में गेमिंग के लिए Low Lag मोड भी है।
वॉटर रेसिस्टेंट की बात करें तो बड्स को IP54 और केस को IP55 रेटिंग मिली है। बड्स की कीमत 9,999 रुपये है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें