अमर उजाला
Sat, 29 October 2022
Mivi Fort S200 की कीमत 9,999 रुपये है। इसे सिंगल ब्लैक कलर में कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Mivi Fort S200 के साथ क्रिस्टल वाला टच कंट्रोल मिलता है। Mivi Fort S200 की डिजाइन कॉम्पैक्ट और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। साउंडबार को सबवूफर के बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए Mivi Fort S200 में AUX, Coaxial, ब्लूटूथ, USB, OPT और HDMI TV का सपोर्ट है।
Mivi Fort S200 के साथ 32GB पेन ड्राइव का भी सपोर्ट है यानी आप पेन ड्राइव के जरिए भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
Mivi Fort S200 के साथ एक रिमोट भी मिलता है जिसकी मदद से आप साउंडबार के मोड और ट्यून को बदल सकते हैं। रिमोट में इक्विलाइजर का सपोर्ट भी है।
रिमोट के साथ न्यूज, मूवी और म्यूजिक मोड मिलता है, हालांकि हमें मूवी मोड की आवाज पसंद आई। रिमोट में एक पेयरिंग बटन भी अलग से मिलता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें