घरेलू कंपनी Mivi ने हाल ही में नए ऑडियो प्रोडक्ट Collar Flash Pro नेकबैंड को लॉन्च किया है, इसमें 13mm का ऑडियो ड्राइवर मिलता है।
नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी के साथ PNC न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट है। नेकबैंड में एचडी स्टीरियो साउंड मिलता है।
नेकबैंड में अच्छी, लाउड और क्लियर आवाज सुनने मिलती है। नेकबैंड में BASS और Treble की ट्यूनिंग भी बढ़िया है।
नेकबैंड में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX 5 की रेटिंग मिलती है। साथ ही नेकबैंड में MEMS माइक का सपोर्ट भी दिया गया है।
Mivi Collar Flash Pro में 190*2mAh की बैटरी है, बैटरी के साथ USB Type-C पोर्ट की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Mivi Collar Flash Pro के साथ 72 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। 10 मिनट की चार्जिंग में इसे 8 घंटे तक चलाया जा सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें