अमर उजाला
Fri, 20 September 2024
Apple iPhone 16 सीरीज की बिक्री आज यानी 20 सितंबर से भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है।
iPhone 16 सीरीज को खरीदने के लिए एपल के मुंबई और दिल्ली साकेत स्टोर में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।
iPhone 16 सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च हुए हैं।
iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। अल्ट्रामरीन कलर में एपल ने पहली बार आईफोन पेश किया है।
iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।
सबसे महंगा यानी iPhone 16 Pro Max का 1TB स्टोरेज वेरियंट 1,84,900 रुपये का है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में क्रमशः 6.3-इंच और 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट (ProMotion), 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
दोनों iPhone 16 Pro मॉडलों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का वाइड प्राइमरी कैमरा (f/1.78 अपर्चर) का है।
आईफोन 16 को 6.1 और आईफोन 16 प्लस 6.7 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया गया है।
iPhone 16 के साथ दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ मैक्रो और अल्ट्रा मोड भी है। कैमरे से 4K60 वीडियो डॉल्बी विजन के साथ रिकॉर्ड किया जा सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें