अमर उजाला
Tue, 25 October 2022
Google Pixel 7 Pro को 12GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Pixel 7 Pro को हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दिखने में प्रीमियम और स्टाइलिश है।
Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की क्वॉड HD+ LTPO (लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड) pOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 10Hz-120Hz है।
Pixel 7 Pro के साथ तीन रियर कैमरे मिलते हैं, जिसमें प्राइमरी लेंस 50MP (अपर्चर f/1.85), 12MP अल्ट्रा वाइड (अपर्चर f/2.2) और 48MP टेलीफोटो लेंस (अपर्चर f/3.5) मिलता है।
Pixel 7 Pro के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। 20 वॉट के चार्जर के साथ यह 1.30 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें