अमर उजाला
Fri, 21 April 2023
आसुस ने ग्लोबल थिनक्रेडिबल लॉन्च इवेंट में अपने नए टच स्क्रीन लैपटॉप Asus Zenbook 14 Flip को लॉन्च कर दिया है।
Asus Zenbook 14 Flip ओएलईडी विंडोज 11 होम पर चलता है और इसमें 14 इंच का 2.8K लुमिना ओएलईडी टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
Asus Zenbook 14 Flip 13वीं जनरेशन के इंटेल Core i7 -1360 प्रोसेसर, Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज है।
लैपटॉप में 360 डिग्री हिंज के साथ आता है। इसमें एक ग्लास टचपैड और बैकलिट चिकलेट की-बोर्ड भी मिलता है।
लैपटॉप में एक इन्फ्रारेड सेंसर और विंडोज हैलो के साथ एक फुल एचडी 3डीएनआर कैमरा मिलता है। इसमे आसुस पेन 2.0 स्टाइलस का भी सपोर्ट है।
लैपटॉप में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 75Whr की बैटरी है। लैपटॉप फोगी सिल्वर और पोंडर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इसकी शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें